
निवाड़ी, डेस्क रिपोर्ट। विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार का दौर बुधवार की शाम छह बजे समाप्त हो रहा है। इसके ठीक पहले बीजेपी ने पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए इमोशनल कार्ड खेला है। पूर्व विधायक अनीता नायक का एक वीडियो मार्मिक अपील करते हुए जारी हुआ है।
VIDEO: सीएम शिवराज बोले- लोगों को ट्विटर कमलनाथ नहीं, आवास योजना के मकान चाहिए
निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले की सम्मिलित विधानसभा पृथ्वीपुर में उप चुनाव प्रचार का दौर थमने पर है। इसके ठीक पहले बीजेपी विधायक रह चुकी अनीता नायक का एक मार्मिक अपील करता वीडियो सामने आया है। इस अपील में वे बीजेपी प्रत्याशी को जिताने के लिए जनता से गुहार कर रही हैं और यह भी बता रही हैं कि किस तरह से इसी विधानसभा क्षेत्र में उनका मांग का सिंदूर छीन लिया गया था और यह विधानसभा क्षेत्र हमेशा से सामंतवाद का गढ़ रहा है। दरअसल 27 नवंबर 2008 को विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और पृथ्वीपुर से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सुनील नायक की मतदान के दिन शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व मंत्री और विधायक रहे स्व. बृजेंद्र सिंह राठौर और उनके भाई समेत 10 आरोपी थे।
हालांकि बाद में बृजेंद्र सिंह राठौर को इस मामले मे बरी कर दिया गया था लेकिन लगातार बीजेपी इस पूरे चुनाव में बृजेंद्र सिंह राठौर और उनके परिवार को यह कहकर निशाना बनाती रही कि राठौर और उनके परिजनों के आतंक के चलते इस क्षेत्र में लोग हमेशा परेशान रहे हैं। जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव तो बृजेंद्र सिंह राठौर को ही टारगेट करके चुनावी भाषणों में क्षेत्र में शांति लाने की बात करते रहे हैं। हालांकि अनीता नायक की यह अपील मतदाताओं पर कितना असर करेगी, यह तो मतदान का दिन ही बताएगा।
[dgv_vimeo_video id=”639510842″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

