थाने के सामने मारपीट, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष ने बीजेपी विधायक पर लगाया आरोप, जान का खतरा बताया

थाने के सामने मारपीट, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष ने बीजेपी विधायक पर लगाया आरोप, जान का खतरा बताया

निवाड़ी, मयंक दुबे। जिले की तरीचर कला पुलिस चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चौकी के बाहर ही लाठी डंडे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह पूरा मामला अवैध खनन करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ने और पकड़वाने को लेकर बताया जा रहा है। एक पक्ष दूसरे पक्ष पर खनिज विभाग की टीम से ट्रैक्टर पकड़वाने का आरोप लगाते‌ हुए हमला करता दिखाई दे रहा‌ है।

Sputnik V : शनिवार से इन शहरों के निजी अस्पतालों में उपलब्ध होंगे टीके

यह वीडियो गुरूवार सुबह का ही बताया जा रहा है। इसमें तरीचर कला के दिवाकर देवलिया, मनीष और अनूप चौधरी के बीच विवाद हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले के एसपी ने इस पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए वीडियो के आधार पर जो दो पुलिसकर्मी इस पूरे वीडियो में मूकदर्शक बने दिखाई दे रहे है उन्हें लाइन अटैच कर दिया है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम में खनन माफिया अपना ट्रैक्टर छुड़ाकर ले जाने में भी सफल रहे हैंं।

वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश्वर देवलिया ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह मारपीट उनके बेटे दिवाकर देवलिया के साथ हुई है। वह अपने साथ हुए पुराने केस के संबंध में पुलिस चौकी आया था। इसी दौरान खनिज विभाग की टीम व मनीष और अनूप चौधरी के बीच विवाद चल रहा था और उनके बेटे के साथ मारपीट कर दी गई। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष ने भाजपा विधायक पर भी आरोप लगाते हुए कहा पुलिस चौकी के सामने हुई इस मारपीट की घटना में विधायक का हाथ है। विधायक लगातार उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। पूर्व में भी वह ऐसा कर चुके हैं और राजनैतिक प्रतिद्वंदता के चलते वह ऐसा कर रहे हैं। वह ये तक कह गए कि उन्हें लगता है कि विधायक से उन्हें जान का खतरा है। देवलिया ने शासन से अपील की है कि उनके बेटे के हमलावरों को पुलिस तत्काल गिरफ्तार करे।

पुलिस चौकी में घटी इस घटना के बाद जिले के एसपी आलोक कुमार सिंह ने वीडियो के आधार पर दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है, वहीं पूरे मामले की जांच के भी आदेश दिए हैं। ट्रैक्टर पकड़वाने और छुड़ाने को लेकर चौकी में घटी इस मारपीट की घटना में दोनों ही पक्ष सत्तारूढ़ दल के बताए जा रहे हैं और मामला राजनैतिक रंग भी पकड़ चुका है। बहरहाल इस पूरे वीडियो के आने के बाद पुलिस व खनिज विभाग की भी जमकर किरकरी हो रही है ।

[dgv_vimeo_video id=”564236447″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews