Indore News : अब ऊनी वस्त्रों में दर्शन देंगे खजराना गणेश, हीटर की भी की गई व्यवस्था

Indore News : अब ऊनी वस्त्रों में दर्शन देंगे खजराना गणेश, हीटर की भी की गई व्यवस्था

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इस साल नवंबर तक हुई बारिश के बाद अब ठंड भी अपने पूरे जोरों पर है, जिससे सिर्फ आमजन ही नहीं बल्कि भगवान भी ठंड से ठिठुरने लगे हैं।

इंदौर (Indore News) के खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Ganesh Temple) में भक्तों ने भगवान को सर्दी से बचाने के लिए तरह-तरह के जतन करना शुरू कर दिए हैं। जिसके चलते खजराना गणेश मंदिर में जितने भी भगवान के मंदिर है, सभी में भगवान ऊनी और गर्म पोशाक में दर्शन दे रहे हैं, साथ ही मंदिरों में भगवान के सामने हीटर जलाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें –Cabinet Meeting: मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, CM शिवराज बोले-10 को करुंगा निरीक्षण

मंदिर के पुजारी का कहना है कि वैसे तो भगवान को ठंड नहीं लगती है, लेकिन खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश के लिए खास तौर से ऊनी वस्त्र तैयार किये गए हैं, देवउठनी ग्यारस से भगवान गणेश जी को ऊनी और कंबल की पोशाक रोज रात को धारण कराई जाती हैं और सुबह उन्हें निकाल दिया जाता है।

ये भी पढ़ें – Armed Forces Flag Day : ये है मदद के लिए आगे आने का दिन, जानिए इसका महत्व और इतिहास

गौरतलब है कि जिस तरह हम सभी ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं, उसी तरह भक्तों के द्वारा भगवान को ऊनी वस्त्र धारण कराए जा रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”654015643″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews