Dewas Mata Tekri: मां चामुंडा और तुलजा भवानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम

Dewas Mata Tekri

Dewas Mata Tekri News: चैत्र नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है और देश भर में माता मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ नजर आ रहा है। बांस की प्रसिद्ध माता टेकरी पर भी मां चामुंडा और तुलजा भवानी के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगना पहले ही दिन से शुरू हो गई है। घट स्थापना के बाद से बड़ी संख्या में दर्शनार्थी मंदिर पहुंच चुके हैं।

भक्तों के लिए सजी Dewas Mata Tekri

आने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए सारी व्यवस्थाएं पहले से ही कर ली थी। गर्मी के चलते परिक्रमा मार्ग पर पेयजल की व्यवस्था करने के साथ कारपेट बिछाए गए हैं और जगह-जगह टेंट लगाकर छांव की व्यवस्था भी की गई है।

Dewas Mata Tekri

देवास की माता टेकरी लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है और हर साल नवरात्रि पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता को प्रणाम करने के लिए पहुंचते हैं और इस साल भी लाखों भक्तों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन मां तुलजा भवानी की आरती सुबह 6 बजे और शाम 6:15 पर की जाएगी। वहीं माता चामुंडा की आरती सुबह 6:15 बजे और शाम 6 बजे होगी।

देवास टेकरी पर प्रशासन की व्यवस्थाएं

आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पूरे 9 दिन तक दर्शनार्थियों के मंदिर में दर्शन करने की व्यवस्था तैयार की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो पर विशेष ध्यान दिया गया है। शिर्डी द्वार और रपट मार्ग पर विशेष चेकिंग करने के साथ भक्तों को एंट्री दी जाएगी।

टेकरी पर 100 सीसीटीवी कैमरा निगरानी के लिए लगाए गए हैं। इसके साथ श्रद्धालुओं की गिनती के लिए हेड काउंटर के साथ मेटल डिटेक्टर की व्यवस्था भी सुरक्षा के लिहाज से की गई है।

टेकरी पर स्थित दोनों ही माताओं के दर्शन भक्त 24 घंटे कर रख सकेंगे। इसी के साथ प्रसादी के लिए लड्डू की व्यवस्था भी की गई है।

सुरक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से यहां पर टीम तैनात की गई है जिसमें डॉक्टर, एंबुलेंस, व्हीलचेयर, दमकल और स्ट्रेचर 24 घंटे उपलब्ध रहने वाला है। प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर माता टेकरी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी ले रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews