प्रदेशभर में हाहाकार, बसों की हड़ताल, पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें, लोग परेशान

mp news, indore news

MP News : साल के पहले दिन ही प्रदेशभर में हाहाकार मच गया। बताया जा रहा है कि साल की पहली सुबह ही बसों की हड़ताल कर दी गई जिसकी वजह से नए साल में ही यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नए साल में सभी यात्री घूमने के लिए जाना पसंद करते हैं। कई लोग तो घूमने भी निकल गए लेकिन बसों की हड़ताल की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। आपको बता दें, बस ड्राइवर्स हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में ये हड़ताल की जा रही है। हालांकि कुछ बसें चल रही थी लेकिन उन्हें भी विरोध की वजह से रोक दिया गया। कई बसों के ड्राइवर ने बसों को रोड पर खड़ा कर चक्का जाम कर दिया।

3 जनवरी तक जारी रहेगी हड़ताल

जानकारी के मुताबिक, ये हड़ताल 3 जनवरी तक जारी रहेगी। जब तक बस ड्राइवर की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहने की बात कहीं जा रही है।

Indore

इसके अलावा प्रदेश में पेट्रोल पंप पर भी भीड़ लगी हुई है। कई पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया है तो की पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया है। ऐसे में लोगों को ऑफिस जाने में और अपने कामों को करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस वजह से हुई हड़ताल

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा आईपीसी में बदलाव किए गए हैं। जिसके तहत बस ड्राइवर्स हिट एंड रन के नए कानून लागू किया गया है। ऐसे में अगर कोई भी ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद भाग जाता है तो उसके खलाफ 5 लाख का जुर्माना और 10 साल की सजा का प्रावधान किया है। आज सुबह से प्रदेशभर में बस संगठन ने विरोध करना शुरू कर दिया और अचानक ही हड़ताल की घोषणा कर दी। इंदौर में इस आंदोलन को धार की यूनियन के आदेश के बाद आगे बढ़ाया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews