सड़क पर जा रहे हैं पैदल तो हो जाएं सावधान, कट सकता है बिना हेमलेट का चालान! मामला मध्य प्रदेश का

थाना प्रभारी रवि जादौन ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि पैदल चलने वाले शख्स का चालान काटा जाए। इसलिए पहले घटना की जांच-पड़ताल की जाएगी। उसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया होगी।
Panna News

Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जब पुलिस ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति का चालान काट दिया। अब यह पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, पीड़ित युवक ने एसपी कार्यालय पहुंचकर साई कृष्ण थोटा न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग भी की है।

दरअसल, मामला जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर कछियाना मोहल्ला वार्ड क्र. 11 अजयगढ़ का है। जब पीड़ित बहादुरगंज से लौट रहा था, तभी कुछ पुलिस अधिकारियों ने उसे रोक लिया और जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने लेकर गए।

दी ये धमकी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान 50 वर्षीय सुशील कुमार शुक्ला के रूप में की गई है, जो अपनी बेटी के जन्मदिन का निमंत्रण देने बहादुरगंज गए हुए थे, जहां 4 जनवरी को बहादुरगंज से वापस लौटते वक्त पुलिस ने उन्हें रोका और अपनी गाड़ी में जबरदस्ती उसे थाने ले गया। पुलिसकर्मी काफी देर तक सुशील कुमार को थाने में बिठाकर रखें। साथ ही 18 हजार रुपये जुर्माना और 6 महीने तक की जेल की सजा की धमकी दी।

Panna News

काटा 300 रुपये का चालान

सुशील ने बेटी के जन्मदिन पर मनाने का जिक्र किया, उनसे निवेदन किया, इसके बावजूद पुलिसवालों का दिल नहीं पिघला और वहां खड़ी एक बाइक का नंबर लिखकर उसके नाम पर हेलमेट न पहनने का चालान काटा और उसे ₹300 की वसूली की गई, जिसका नंबर MP132741 250104194445 है। साथ ही कहा कि हमें चालान काटने का लक्ष्य पूरा करना है। इससे परेशान होकर पीड़ित ने एसपी कार्यलय में न्याय की गुहार लगाई है।

टीआई ने कही ये बात

मामले को लेकर थाना प्रभारी रवि जादौन ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि पैदल चलने वाले शख्स का चालान काटा जाए। इसलिए पहले घटना की जांच-पड़ताल की जाएगी। उसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया होगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews