सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई- अधिकारी और बाबू 1 लाख 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप

रिश्वत

पन्ना, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार (Corruption in Madhya Pradesh) दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है, आए दिन रिश्वतखोरी के मामले सामने आ रहे है।इसी कड़ी में आज सागर लोकायुक्त  ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पन्ना में जिला आपूर्ति अधिकारी (Panna District Supply Officer) और बाबू को 1 लाख से ज्यादा की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद कलेक्टर कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update : मप्र का मौसम बदला, आज इन जिलों में बारिश के आसार

मिली जानकारी के अनुसार, पन्ना जिला आपूर्ति अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव और सहायक ग्रेड 3 महेश गंगेले को लोकायुक्त ने 1 लाख 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिऱफ्तार किया है। अधिकारी और बाबू ने यह रिश्वत पेट्रोल पंप के NOC के लिए मांगी थी, जिसकी शिकायत आवेदक ध्रुव कुमार लोधी पिता उत्तम लोधी 48 वर्ष निवासी हरदुआ खमरिया पन्ना ने सागर लोकायुक्त (Sagar Lokayukt Team) से की थी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जल्द बदलेगा सैलरी स्ट्रक्चर, PF में होगा बंपर इजाफा

शिकायत के बाद टीम ने मामले की जांच की और अधिकारी और बाबू को योजना बनाकर आवेदक को रिश्वत के पैसे लेकर भेजा, जैसे ही दोनों ने पैसे लिए टीम ने धर दबोचा।टीम ने अधिकारी को 1 लाख 25 हजार की रिश्वत और बाबू को  15 हजार रु की रिश्वत लेते विभाग का बाबू भी गिरफ्तार किया।यह कार्रवाई कलेक्टर कार्यालय पन्ना (Panna Collector Office) में उप पुलिस अधीक्षक राजेश खेड़े, निरीक्षक अभिषेक वर्मा और अन्य स्टाफ की मौजूदगी में लोकायुक्त सागर ने की।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews