पन्ना पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

साइबर सेल की टीम और पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई। जिसके आधार पर करबी रेलवे स्टेशन चित्रकूट से 4 संदिग्धों को अभिरक्षा में लिया गया
Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती ही चली जा रही है। जिस कारण लोगों में काफी ज्यादा खौफ है। वह अपने आप को घर से बाहर असुरक्षित महसूस करते हैं। आलम यह है कि बदमाशों द्वारा पुलिस को खुलेआम चुनौती भी दी जाती है। हालांकि, पुलिस भी लगातार नशे के कारोबार चोरी जैसे मामलों को जड़ से मिटाने के लिए लगातार अभियान चलाती रहती है। इसके बावजूद, अपराधियों के कदम रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

इसी बीच पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

चोर गिरोह का पर्दाफाश

साइबर सेल की टीम और पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई। जिसके आधार पर करबी रेलवे स्टेशन चित्रकूट से 4 संदिग्धों को अभिरक्षा में लिया गया। इस दौरान पूछताछ करने पर उन्होंने अपने गुनाह को कुबूल कर लिए।

जानें मामला

दरअसल, 26 सितंबर को फरियादी में थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उनके अनुसार 15 सितंबर को सब्जी मार्केट में उनका फोन चोरी हो गया था। जिसमें डली सिम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 3,48,000 निकाल लिए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की टीम एक्टिव हो गई और लगातार जांच पड़ताल जारी रही।

SP ने दी ये जानकारी

एसपी साईं कृष्ण थोटा ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान मोनू कुमार महतो, ओम कुमार हरिजन, सुनील चौधरी और मोहम्मद अमजद के रूप में की गई है। जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने यह स्वीकार कर लिया है कि वे सभी बाजार, ट्रेन जैसी भीड़ वाली जगह से मोबाइल चोरी किया करते थे। जिसके बाद मोबाइल में लगी सिम से यूपीआई के जरिए फर्जी खातों में ट्रांजैक्शन कर कैश निकलते थे। फिर उसे कर आपस में बांट लेते थे। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 38 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कीमत 5,70,000 बताई जा रही है। इसके अलावा ₹60,000 नगद राशि और 80 हजार रुपए अकाउंट में फ्रिज किए गए हैं। फिलहाल, चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews