पानी की समस्या से परेशान लोगों ने मटके फोड़कर जताया आक्रोश

पानी की समस्या से परेशान लोगों ने मटके फोड़कर जताया आक्रोश

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। पानी की समस्या से परेशान आधा सैकड़ा के ज्यादा महिला पुरुषों ने एकत्रित होकर नगर पालिका परिषद कार्यालय के बाहर  ना सिर्फ नारेबाजी की बल्कि खाली मटके फोड़कर अपना विरोध जताया साथ ही अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया।

गौरतलब है कि ग्वालियर जिले की डबरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 2 में स्थित अयोध्या कॉलोनी के निवासियों को पिछले लगभग 2 माह से पानी की समस्या से रूबरू होना पड़ रहा है जिसकी शिकायत उनके द्वारा कई बार नगर पालिका अधिकारियों से की गई पर समस्या का समाधान नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें – अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

पानी की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोग आज एकत्रित होकर डबरा नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे।  आक्रोशित लोगों ने नगर पालिका के गेट पर नगर पालिका प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए और अपनी समस्या के समाधान की बात कही,  इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने खाली मटके फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें – Modi Cabinet की बैठक संपन्न, आम आदमी के हित में बड़ा फैसला

लोगों का कहना है कि काफी समय से पानी के लिए परेशान हैं ना तो सीएमओ हमारी सुन रहे हैं और ना ही जनप्रतिनिधि । वार्ड में रसूखदार लोगों के यहां टैंकर पहुंचते हैं पर हमारी गली में नहीं, इसलिए मजबूरी में हमें यहां आना पड़ा। जब इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ महेश पुरोहित से बात की तो उनका कहना था कि लोग अनावश्यक दबाव बना रहे हैं मेरे द्वारा वार्ड में प्रतिदिन 7 टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही है यदि कोई परेशानी है तो उसका समाधान किया जाएगा मेरे द्वारा स्वयं जाकर मौके का निरीक्षण किया जाएगा वार्ड वासियों को पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी।

ये भी पढ़ें –  Jabalpur News : नर्सेस की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं, मरीज हो रहे परेशान

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews