वंदे भारत सफर के दौरान सुरक्षा को लेकर रेलवे ने जारी किया बयान कहा “जल्द किए जाएंगे व्यापक इंतज़ाम”

Vande Bharat Train

Vande Bharat Train : मध्यप्रदेश में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुए काफी दिन हो चुके हैं। लेकिन इसके संचालन में अभी भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, मवेशी और पत्थरबाज ट्रेन की सुरक्षा और यात्रियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। इस ट्रेन में सफर करने के लिए यात्री पूरी तरह से आश्वासन नहीं हो रहे है। उन्हें सफर करने में भी डर लग रहा है। क्योंकि कभी ट्रेन के सामने मवेशी आ जाते हैं तो कभी असामाजिक तत्व पत्थर मारने लगते हैं। ऐसे में सफर करने वाले यात्रियों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में आज हुई बैठक में इस मुद्दे को लेकर चर्चा की गई। साथ ही कहा गया कि तीनों वंदे भारत एक्सप्रेस की सुरक्षा से खिलवाड़ ठीक नहीं है। इसलिए अब सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। ये बात बैठक में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, राव उदय प्रताप सिंह समेत नौ सांसदों ने पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम सुधीर कुमार गुप्ता को कही। अब इस मुद्दे को लेकर चर्चा की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बीते दिन वंदे भारत ट्रेन जो रानी कमलापति से निजामुद्दीन के बीच चलती है उसके पांच कोच के कांच पत्थरबाजों द्वारा फोड़ दिए गए। इतना ही नहीं पहले इस ट्रेन के सामने मवेशी भी आ चुके हैं। जिसकी खबर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी। इन्हीं सब को देखते हुए अब रेलवे द्वारा इसकी रोकथाम को लेकर व्यवस्था की जा रही है। इसको लेकर हुई बैठक में कई अधिकारी मौजूद थे। वहीं 12 सांसदों को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसमें से 9 सांसद बैठक में पहुंचे थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews