Lok Sabha Election 2024: पिपरिया में इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी, कहा ‘उनका घोषणापत्र अत्यंत घातक’

Lok Sabha Election 2024: पिपरिया में इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी, कहा ‘उनका घोषणापत्र अत्यंत घातक’

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियों द्वारा जमकर प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं। वहीं इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पिपरिया, होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में हैं, जहां वे बीजेपी प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा दौरा है, जिसका आयोजन मात्र 8 दिनों में किया गया है।

वहीं इस दौरान इस सभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार सुरक्षा के लिए 15 आईपीएस अफसर और 2000 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं। दरअसल इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा हैं।

जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:

दरअसल अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इतने लोग आज बड़ी संख्या में आए है। इतनी धुप में भी आप आशीर्वाद देने आए हैं। मुझे जानकारी मिली थी कि कल यह तेज बारिश हुई थी, जिससे शायद यह कार्यक्रम हो पाएगा या नहीं यह स्पष्टता नहीं थी लेकिन अब यह कार्यक्रम हो रहा हैं। आपके प्यार ने इसे सफल बनाया हैं। वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि आज संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर की जयंती का दिन है, और उनकी जन्मस्थली महू भी यहां से दूर नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”934459472″]

इंडीया गठबंधन पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:

कांग्रेस ने स्वयं को महिमामंडित करने के लिए इतिहास को अपने हिसाब से तोड़ा-मरोड़ा है। लेकिन जब लोकतंत्र की स्थिति सुधरने लगी, तब कांग्रेस ने अफवाह फैलाई कि मोदी सरकार ने लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है। हालांकि, इंडीया गठबंधन देश की भविष्यवाणी में सहायक नहीं हो रहा है। उनके घोषणापत्र में कई ऐसे वादे हैं जो खतरनाक हैं, जैसे कि परमाणु हथियारों की समाप्ति। इससे पूछा गया है कि ऐसा क्यों कहा जा रहा है और इसकी भलाई किसके लिए होगी। इनकी सोच अत्यंत घातक है और उनके घोषणापत्र में भी यही बात साबित होती है।

[dgv_vimeo_video id=”934460565″]

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा:

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि ‘अब तो कांग्रेस का शाही परिवार धमकी दे रहा है मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। कांग्रेस वाले 19 में भी यहीं बोलते थे, तभी आग लगी क्या? यह राम मंदिर के लिए भी बोलते थे कभी आग लगी क्या? यह 370 के लिए भी बोलते थे आग लगी क्या? कांग्रेस का काम बस देश को डराना और घबराना हैं। आग देश में नहीं लगी आग और जलन कांग्रेस के दिलों में लगी है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews