PMAY 2024 : मध्य प्रदेश के 51 हजार हितग्राहियों को मिलेगा तोहफा, पीएम आवास में गृह प्रवेश आज

भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा एक अप्रैल 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) देश में शुरू की गई। योजना में हितग्राही का चयन सामाजिक, आर्थिक एवं जाति जनगणना-2021 की सर्वे सूची के आधार पर किया जाता है।
PM Awas Yojana

PM Awas Yojana

PM Awas Yojana : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश के हजारों हितग्राहियों को बड़ा तोहफा देने जा रहे है। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के पहले दिन प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मध्य प्रदेश के  51 हजार हितग्राहियों आवासों में गृह प्रवेश होगा। भारत सरकार की स्वीकृति के बाद प्रदेश सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।जिलों में प्रभारी मंत्री, विधायक, सांसद कार्यक्रम से आनलाइन जुड़कर अपने-अपने जिलों में हितग्राहियों गृह प्रवेश कराएंगे।

सीएम मोहन यादव  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर  कुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल से 51 हजार हितग्राहियों को पीएम आवास में गृह प्रवेश कराएंगे। मुख्यमंत्री यादव मध्य प्रदेश में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ भी करेंगे। मुख्यमंत्री भोपाल में हितग्राहियों को सांकेतिक रूप से गृह प्रवेश कराएंगे। एमपी में पीएमवाय के तहत 38 लाख 415 आवास निर्माण लक्ष्य मिला था। अब तक लगभग 37 लाख आवास बना लिए गए हैं। शहरों में भी फ्लैट बनाकर योजना के तहत बेघरों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

क्या है पीएम आवास योजना

  • भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा एक अप्रैल 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) देश में शुरू की गई।
  • योजना में हितग्राही का चयन सामाजिक, आर्थिक एवं जाति जनगणना-2021 की सर्वे सूची के आधार पर किया जाता है। योजना में समतल क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों को 01 लाख 20 हजार रुपये प्रति आवास एवं आईपीए जिलों (इंटीग्रेटेड एक्शन प्लान फॉर ट्राइबल एण्ड बेकवर्ड डिस्ट्रिक्ट) में 01 लाख 30 हजार रुपये प्रदान किये जाते हैं।
  • आवास स्वीकृत होने पर 25 हजार रुपये की पहली किश्त, प्लिंथ स्तर पर 40/45 हजार रुपये की दूसरी किश्त, लिंटल स्तर पर 40/45 हजार रुपये की तीसरी किश्त तथा आवास पूर्ण होने पर 15 हजार रुपये की चौथी किश्त दी जाती है।
  • शौचालय निर्माण के लिये 12 हजार रुपये अतिरिक्त रूप से दिये जाते हैं। मनरेगा योजना में आवास के हितग्राही को 90 से 95 दिन की मजदूरी का भुगतान भी किया जाता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews