हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के ठिकानों पर छापेमारी, बेटा सरताज भी पुलिस के निशाने पर

हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के ठिकानों पर छापेमारी, बेटा सरताज भी पुलिस के निशाने पर

जबलपुर, संदीप कुमार। अवैध हथियार रखने सहित कई अन्य अपराधों में लिप्त हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक (abdul Rajjak) के ठिकानों पर लगातार एसआईटी (SIT) छापे मार रही है, साथ ही अब्दुल रज्जाक के अन्य अपराधों की भी कुंडली खंगालने में एसआईटी जुटी है पर अभी तक पुलिस को कुछ खास सफलता नहीं मिली है।  एसआईटी की कार्यवाही के बाद से अब्दुल रज्जाक के तमाम गुर्गे अंडरग्राउंड हो गए हैं तो वही अब्दुल रज्जाक की ओमती स्थित बिल्डिंग पर भी ताला लटका हुआ है।

हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक ने अपने अपराध की दम पर ना सिर्फ बेतहाशा संपत्ति जुटाई बल्कि कई देशी-विदेशी हथियार भी रखे। जानकारी के मुताबिक आरोपी के घर पर एसआईटी ने सोमवार की देर रात तलाश करना चाहिए पर उसके घर पर ताला लगा हुआ था।  इधर एसआईटी की एक टीम नरसिंहपुर और सिवनी भी रवाना हुई है जो कि उसके करीबी रिश्तेदारों से जानकारी जुटा रही है।  इसके अलावा पुलिस अब अब्दुल रज्जाक को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में भी जुट गई है, रज्जाक को रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए सरकार कर रही बड़ी तैयारी! DA और Salary में होगा बंपर उछाल

अब्दुल रज्जाक के बेटे सरताज पर भी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। न्यायालय में बवाल करना और सरताज का उसमें लिप्त होने पर न्यायालय ने इसे गंभीर अपराध मान कर पुलिस को हिदायत दी है कि वह कड़ी कार्यवाही करें।  जिसके बाद सरताज को गिरफ्तार करने हेतु देश के सभी एयरपोर्ट को अलर्ट भेजा गया है, इसके अलावा सभी राज्यों को आरोपी के नाम फोटो सहित अपराध की जानकारी भी दी गई है।

ये भी पढ़ें – CM House में मनाया गया जन्माष्टमी का त्यौहार, मुख्यमंत्री शिवराज ने गाए भजन

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews