Raisen: बीजेपी जिला अध्यक्ष के रिश्तेदार के डंपर से हुई 3 लोगों की दर्दनाक मौत

raisen

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। रायसेन (raisen) से एक भीषण हादसा सामने आया है जहां रेत (sand) से भरे डंपर (dumper) और एक कार की आमने-सामने टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत (death) हो गई वहीं घटना में कार के परखच्चे उड़ते दिखाई दिए। कोतवाली पुलिस के अनुसार यह डंपर रायसेन बीजेपी (bjp) जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार का है तो वहीं जिला अध्यक्ष किरार ने इस डंपर को अपने रिश्तेदार (relative) का बताया। फिलहाल यह जांच का विषय है कि यह रेत से भरा डंपर किसका था और क्या यह डंपर वैध तरीके से या फिर अवैध तरीके से रेत लेकर जा रहा था।

यह भी पढ़ें… MP College: मप्र में इस महीने से खुलेंगे कॉलेज! मंत्री समूह की बैठक में तैयार हुआ प्रस्ताव

दरअसल यह घटना देर रात की बताई जा रही है जब उज्जैन निवासी कार सवार तीन लोग गंजबासौदा जिला विदिशा से रिश्तेदारी से लौटकर उज्जैन के लिए निकले थे तभी अचानक रायसेन के कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे रेत के डंपर और कार की टक्कर हो जाती है।

raisen

यह भी पढ़ें… Morena: चोरों ने पुलिस चौकी पर ही बोल दिया धावा, बंदूक और कारतूस चोरी, पुलिस जांच में जुटी

घटना इतनी दर्दनाक थी कि कार सवार तीनों की मौत हो गई मृतकों में दो पुरुष एक महिला बताई जा रही है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में आगे और क्या सच्चाई निकलकर सामने आती है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews