
Raisen News : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां शराब दुकान को लेकर महिलाओं द्वारा चक्काजाम किया गया था। इस दौरान पुलिस और युवतियों के बीच जमकर बहस हुई। जिसमें पुलिस ASI का गैर जिम्मेदाराना रवैया भी सामने आया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
सबसे बड़ा होता है संविधान-युवती
दरअसल, मामला सिलवानी के ग्राम साईंखेड़ा का है, जहां शराब दुकान को लेकर महिलाओं ने चक्काजाम कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही ASI मौके पर पहुंचे और युवती से बहस करने लगे। साथ ही, मीडिया से बातचीत करते हुए विरोध कर रही महिलाओं को कम दिमाग बताया। वहीं, लड़की ने पुलिस से बहस करते हुए कहा कि, बड़े-बड़े नेता लोग जब सड़क पर बैठकर विरोध कर सकते हैं तो आम आदमी भी कर सकता है। यह हमारा अधिकार है। युवती ने आगे कहा कि सबसे बड़ा संविधान होता है।
[dgv_vimeo_video id=”820212118″]
[dgv_vimeo_video id=”820212251″]
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

