VIDEO: MP में 24 घंटे की बारिश ने खोली पोल, आगरा-मुम्बई हाईवे डूबा, तालाब बना थाना

बारिश

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश (Rain) ने मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ जिले (Rajgarh) के पचौर से गुजरने वाले आगरा मुंबई हाइवे (Agra Mumbai Highway) की पोल खोल कर रखी दी। यहां तेज बारिश और नदी के जलस्तर के बढ़ते ही हाईवे नदी के नजारे में तब्दील हो गया। बारिश के कारण हाइवे पर लगभग 3 फीट पानी का भराव हो गया, जिसकी वजह से हाइवे पर भरा ये पानी छोटे वाहन वालों के लिए मुसीबत बन गया तो वही बच्चे और लोग हाइवे पर हुए जल भराव का लुफ्त उठा रहे है ।

यह भी पढ़े.. ग्वालियर में भूमिपूजन पर सियासत, भाजपा कांग्रेस आमने सामने, सांसद ने संभाला मोर्चा

दरअसल, राजगढ़ जिले के पचोर शहर में से गुजरने वाले आगरा मुंबई हाईवे पर पानी की निकासी न होने से तीन फीट पानी भर गया। हाईवे पर पानी भरा होने से यहां नदी का नजारा दिखाई दे रहा है। हाईवे पर पानी भर जाने के कारण यहां से बड़े चार पहिया वाहन ही निकल पा रहे हैं,छोटे चार पहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। हाईवे पर पानी भरा होने से छोटे बच्चे इसमें नहाने का आनंद लें रहे हैं। हाईवे नदी का रुप ले चुका है। लगातार हो रही बारिश से मुसीबत बढ़ रही है।

राजगढ़ के पचौर से होकर गुजरे वाले आगरा मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओरिएंटल कम्पनी द्वारा 2700 करोड़ रुपए में ब्यावरा देवास 150 किलोमीटर का हाइवे निर्माण किया गया था। तीन साल पहले शुरू किए गए इस हाइवे पर निकासी की व्यवस्था ठीक नही होने से पचोर शहर के किनारे पानी घुस रहा है। आलम यह है कि हाइवे को 24 घँटे की बारिश ने नदी के नजारे में तब्दील कर दिया। इस दौरान पानी भरने से कई लोगों के वाहन बंद पड़ गए. कई बाइक सवार परेशान होते देखे गए।

तालाब में बदला थाना, गाड़ी डूबी, निकलना हुआ मुश्किल

इसके अलावा तालाब जैसा नजारा मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले छापीहेड़ा थाने में भी देखने को मिला।यहां देर रात से लगातार हो रही बारिश से थाना परिसर में 2 से 3 फीट तक जल भराव  हो गया है, जिसकी वजह से पुलिसकर्मियों व लोगो को थाने में आने जाने के लिये परेशानी हो रही है। वही थाने परिसर में खड़े वाहनों के आधे पहिये पानी मे डूबे हुए है, अगर बारिश लगातार जारी रही तो अगले कुछ घंटों में ही थाने के अंदर पानी चला जायेगा और मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

यह भी पढ़े.. मप्र उपचुनाव: भाजपा ने नेताओं को सौंपे दायित्व, जानें किसको कहां मिली जिम्मेदारी

रविवार रात से राजगढ़ जिले में बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में तीन इंच से ज्यादा बारिश हुई है। बारिश के चलते जिले के कई नदी नाले उफान पर है। लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के छापीहेड़ा पुलिस थाने के सामने जल भराव की स्थिति बन गई। पुलिस थाने के बाहर दो से तीन फीट पानी भरा हुआ है। थाने (Rajgarh Police) से खड़े वाहनों के आधे पहिये पानी मे डूबे हुए है वहीं थाने के स्टाफ एवं अन्य लोगों को पानी में से निकलना पड़ रहा है, यदि लगातार बारिश होती रही तो पानी थाने के अंदर तक पहुच सकता है ।

https://vimeo.com/579087484

https://vimeo.com/579093363

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews