रतलाम में दो युवतियों से दुष्कर्म, एक को दिया शादी का झांसा, दूसरी को मिली फोटो वायरल करने की धमकी

रतलाम में दो युवतियों से दुष्कर्म, एक को दिया शादी का झांसा, दूसरी को मिली फोटो वायरल करने की धमकी

रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) के रतलाम (Ratlam) से दुष्कर्म की घिनौनी करतूत के 2 मामले सामने आए हैं। एक मामला शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फिर धोखे का है। जबकि दूसरे मामले में अश्लील फोटो खींचने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है।

पहला मामला शहर के माणकचौक थाना क्षेत्र का है। यहां पर आशुतोष लोहार नामक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर युवती को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लगभग 1 साल तक शादी करने की बात कहकर वो युवती का शोषण करता रहा। युवती के दबाव बनाने पर उसने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद युवती थाने पहुंची और आशुतोष के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

Must Read- Indore : फिर देश में नंबर 1 आएगा इंदौर, जल संरक्षण के काम में जुटी नगर निगम

दूसरा मामला माणकचौक थाना क्षेत्र के ही भगतपुरी का है। यहां पर खेमराज नामक युवक ने एक युवती के अश्लील फोटो खींच लिए। युवती को फोटो दिखा कर उसने सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। धमकी देकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 6 सालों से युवती के साथ शोषण का यह सिलसिला चलता रहा था।

यह दोनों मामले सामने आने के बाद पुलिस ने आशुतोष लोहार के विरुद्ध एसटी एससी एक्ट की अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। वहीं खेमराज के खिलाफ दुष्कर्म, एससी एसटी और पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews