Jaora News : शंकर मंदिर पर गाय का कटा सर फेंकने वाले आरोपियों के घर को प्रशासन ने किया नेस्तनाबूद, भारी पुलिस बल मौके पर, दोनों आरोपी हिरासत में

Ratlam: रतलाम, थाना जावरा क्षेत्र के अंतर्गत शंकर मंदिर परिसर में गाय के अवशेष फेंकने की सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घरों को ध्वस्त कर दिया।
ratlam

Ratlam: रतलाम जिले के जावरा शहर में आज सुबह शर्मनाक घटना में, कुछ लोगों ने शहर के एक प्रसिद्ध शिव मंदिर पर गाय का कटा सर फेंक दिया। इस घटना से भारी आक्रोश फैल गया और हिंदू संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घरों को ध्वस्त कर दिया। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है और जल्द ही उनके नाम और अन्य जानकारी भी जारी कर सकती है।

[dgv_vimeo_video id=”958282029″]

जानें पूरा घटनाक्रम

मंदिर के पुजारी गोरवपुरी गोस्वामी ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह तड़के 3 बजे मंदिर पहुंचे। जब उन्होंने मंदिर का गेट खोला तो उन्हें भगवान गणेश जी की मूर्ति के पास गोवंश का कटा सिर पड़ा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जावरा विधायक राजेंद्र पांडे भी मंदिर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मंदिर से सिर हटवा कर साफ-सफाई करवाई। बताया जा रहा है कि घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हालांकि, इस बारे में अभी पुलिस कुछ कहने को तैयार नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही खुलासा करने की बात कह रही है।

जावरा शहर बंद कर दिया

इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन पदाधिकारी, कई सामाजिक संगठन के लोग और स्थानीय लोग सुबह मंदिर पहुंचे और घटना का विरोध जताया। इस घटना से हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त हो गया। लोगों ने जावरा शहर को बंद कराने का फैसला लिया। लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से जावरा शहर बंद कर दिया और मुख्य मार्गों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने फोरलेन पर चक्काजाम भी कर दिया।

भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है। एसपी राकेश खाखा ने बताया कि दो संदिग्धों को राउंडअप कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शहर काजी हाफिज भुरू भाईजान ने शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें न करने की अपील की है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews