Ratlam News : जावरा में जमीनी विवाद को लेकर हवाई फायरिंग, देखें VIDEO

Ratlam News : जावरा में जमीनी विवाद को लेकर हवाई फायरिंग, देखें VIDEO

रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) के रतलाम (Ratlam) के जावरा (Jaora) से हवाई फायरिंग (Aerial Firing) करने का एक वीडियो सामने आया है बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर शहाब बस सर्विस के संचालक अहमद शाह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग की है। वहीं वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद पुलिस ने संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें…बैतूल में पुलिस रक्षित केंद्र में दशहरा पर हुआ आयोजन, शस्त्र पूजन के साथ अधिकारियों ने की हवाई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक घटना 5 दिन पुरानी बताई जा रही है। जहां जावरा के शाह बस सर्विस के संचालक अहमद शाह और उनके भतीजे के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 10 अक्टूबर के दिन शाह परिवार जमीनी विवाद को लेकर एक बार फिर आमने-सामने हुए और चाचा-भतीजे में विवाद होने लगा।

विवाद को बढ़ता देख अहमद शाह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल कर भतीजे जुनैद को डराने की कोशिश की और जब बात नहीं बनी तो उससे एक बार हवाई फायरिंग की और भतीजे को धमकाते हुए वहां से जाने के लिए कहा। इस घटना के बाद भतीजे जुनैद ने अपने चाचा के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जुनैद की शिकायत पर पुलिस ने अहमद और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ हथियार का प्रदर्शन और धमकाने के मामले में धारा 307 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है वही दोनों आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें…Dewas news : विजयादशमी के अवसर पर RSS ने विभिन्न स्थानों से निकाला पथ संचलन

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews