Satpura Tiger Reserve : जंगल सफारी कर विवादों में फंसी रवीना टंडन, वायरल वीडियो में बौखलाता नजर आया बाघ

Satpura Tiger Reserve

Satpura Tiger Reserve : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करने आई बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन विवादों से गिर गई है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रवीना टंडन को बाघ के बेहद करीब जाकर वीडियो बनाते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। जैसे ही वीडियो सामने आया तो उस पर संज्ञान लिया गया। साथ ही इस मामले को लेकर एसटीआर प्रबंधन ने जांच कराने के आदेश दिए हैं। जो वीडियो वायरल हुआ है उसे खुद रवीना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

इस वीडियो में एक जिप्सी में रवीना टंडन खड़ी थी और वीडियो बना रही थी। तभी पास से एक बाघ गुजरा। इस दौरान जंगल में दखलंदाजी होते देख बाघ विचलित होते हुए दहाड़ मारते नजर आया है। टूरिस्ट गाइड की मौजूदगी में रवीना टंडन बाघ के इतने करीब गई। लेकिन बाघ उन्हें देख बोखला गया। हालांकि बाघ आगे निकल गया था उसने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुँचाया लेकिन इस वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया। क्योंकि जरा सी लापरवाही एसटीआर कर्मचारियों के साथ एक्ट्रेस के लिए खतरा बन सकती थी।

देखें वीडियो – 

जानकारी के मुताबिक, रवीना चूरना में सैर सपाटे के लिए अपनी बेटी के साथ आई थी। ऐसे में वह दो बार टाइगर का दीदार करने के लिए निकली। वायरल वीडियो पर एसटीआर के फील्ड डायरेक्टर एल कृष्णमूर्ति ने सख्ती बरतते हुए बोरी रेंज के अधीक्षक डीएस चौहान से जांच रिपोर्ट मांगी है। साथ ही जिस जिप्सी से रवीना घूमने गई थी उसकी भी जानकारी और कर्मचारियों के बारे में भी पूछताछ कर जानकारी देने की मांग की है। साथ ही बाघ के इतने करीब जाने की अनुमति को लेकर भी सफाई देने के लिए कहा है। ये भी जानकारी सामने आई है कि रवीना के साथ उस दौरान टूरिस्ट गाइड योगेश वारसी के साथ जिप्सी चालक और अन्य लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews