बेरोजगारी में तय हुआ रिश्ता, नौकरी लगते ही बढ़ाई दहेज की मांग, युवती ने की आत्मदाह की कोशिश

बेरोजगारी में तय हुआ रिश्ता, नौकरी लगते ही बढ़ाई दहेज की मांग, युवती ने की आत्मदाह की कोशिश

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिसमें एक भिंड (Bhind) की लड़की सिपाही के घर खुद को जिंदा जलाने (Burn alive) पहुंच गई। यह पूरा मामला क्या है, इसे लेकर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। जिसमें जानकारी के अनुसार, जब युवक बेरोजगार (Youth unemployed) था तो उसके परिजनों ने उसकी शादी तीन लाख रुपए में एक लड़की से तय कराई थी। वहीं कुछ समय बाद युवक उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) में सिपाही (soldier) बन गया। जिसके बाद वह अपनी बात से मुकरने लगा। इसी के चलते लड़की और उसके परिजन मिट्टी का तेल लेकर सिपाही के घर पहुंच गए और खुद को जलाने की कोशिश की। फिलहाल वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया।

दहेज की लालच में शादी से मुकर गए

मामले में एक युवती उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) में नए-नए सिपाही (soldier) के पद पर पदस्थ युवक के यहां पहुंची, जहां मिट्टी का तेल (Kerosene) डालकर खुद को जलाने लगी। जहां लोगों ने जैसे-तैसे करके युवती को संभाला। मिली जानकारी के अनुसार युवक के घरवालों ने युवती घरवालों से कुछ समय पहले 3 तीन लाख रुपए में शादी तय की थी। तब युवक बेरोजगार था। वहीं इस मामले में जैसे ही युवक की नौकरी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर लगी तो युवक के घर वाले युवती के घरवालों से 10 लाख रुपए नगद और एक कार की डिमांड करने लगे। साथ ही युवक भी शादी से मुकर गया।

युवती ने की खुद को जिंदा जलाने की कोशिश

ट्रेनिंग के बाद युवक अपने घर आया था, जिसकी सूचना युवती को मिली। जिसके बाद भिंड से युवती युवक के घर मिट्टी का तेल लेकर पहुंची। जहां उसने कहा कि उसके पिता 10 लाख रुपए और कार देने में सक्षम नहीं है। इसके बावजूद भी युवक के घर वाले नहीं माने, इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। वहीं युवती ने अपना आपा खो दिया और खुद को जिंदा जलाने लगी। जैसे-तैसे घर वालों ने युवती को शांत करवाया।

हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

हंगामा बढ़ता देख पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती और उनके परिजनों से पूछताछ की। लेकिन उसके पहले ही यह बात भी तय हो गई थी कि अब युवती के घर वाले पुलिस में इसकी शिकायत नहीं करेंगे, साथ ही अप्रैल माह में दोनों की शादी हो जाएगी। जब पुलिस ने युवती से पूछताछ की, तो युवती ने किसी भी प्रकार की शिकायत करने से मना कर दिया।

UP पुलिस में सिपाही है युवक

युवती भिंड की रहने वाली है। वहीं युवक उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर पदस्थ है। जिसकी परीक्षा लॉकडाउन से पहले हुई थी, जिसका रिजल्ट 5 महीने पहले ही आया है। पुलिस ने बताया कि उनके पहुंचने के बाद युवक युवती से शादी करने के लिए राजी हो गया। जिसके बाद युवती ने पुलिस में कोई भी शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews