रीवा में गर्दन कटा नरकंकाल मिलने से मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

रीवा में गर्दन कटा नरकंकाल मिलने से मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

रीवा, डेस्क रिपोर्ट | रीवा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसके बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। बता दें कि जिले के मऊगंज विधानसभा की घटना है। जहां निबिहा गांव में एक युवक का गर्दन मिला, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है, तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें – Bank Holidays 2022: जल्द निपटा लीजिए जरूरी काम, नवंबर में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

यह घटना बुधवार की सुबह की है, जब ग्रामीणों की नजर नाले में बहकर आए नर कंकाल पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने तूरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया है। इस दौरान चारों ओर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे। बता दें कि शव का गर्दन काटा हुआ था जो देखने में काफी भयावह लग रहा था। वहीं, मऊगंज थाना प्रभारी श्वेता मौर्य भी मौके पर पहुंची और हत्या की आशंका जताते हुए घटना की जांच के लिए सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. आरपी शुक्ला को बुलाया गया, जो अब इस मामले की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – इंदौर में 80 जगहों पर होगी छठ पूजा, लाखों लोग लेंगे भाग, देखें लिस्ट

फिलहाल, नरकंकाल को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज की फॉरेंसिक शाखा में भेज दिया गया है। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा, इसके बाद शव को बिसरा सागर लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले को लेकर जिले के सभी पुलिस थाने में गुमशुदगी के मामलों की छानबीन भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें – शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, सभी पंचायतों को मिलेगा लाभ, छात्रों का भी होगा सम्मान

इस मामले में फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. आरपी शुक्ला ने बताया कि, “35 वर्षीय युवक का कंकाल मिला है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लाश 2 महीने पुरानी है। गर्दन काटकर हत्या की गई है। मारने के बाद आरोपियों ने लाश को कई महीनों तक भूसा में छिपाकर रखा। हालांकि कुछ दिन पहले आरोपियों ने लाश को भूसा वाले घर से निकालकर बोरा में भरकर नाला तक लाए। यहां लाश को फेंककर फरार हो गए। जिसे 26 अक्टूबर की सुबह ग्रामीणों ने देखा है।” वहीं, पुलिस ने आसपास के थानों में फोटो भेजवा दिया है। जिससे जल्द से जल्द मृतक की पहचान उजागर हो सके और हत्या के पीछे का कारण, आरोपी की तलाश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें – IMD Alert : 4 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट, 2 सिस्टम सक्रिय, उत्तर पूर्व मानसून की होगी दस्तक, कोहरा ठंड में होगी वृद्धि, जानें पूर्वानुमान

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews