रीवा में नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

पहले मामले में 1680 कोरेक्स की शीशी बरामद की गई है, तो वहीं दूसरे मामले में 3840 सीसी नशीली कफ सिरफ बरामद की गई है। जिसकी कीमत 6 लाख 91 हजार रुपए बताई जा रही है।
MP News

Rewa News : मध्य प्रदेश का रीवा जिला एक बार फिर मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां आए-दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते हुए नजर आ रहे हैं। कभी चोरी, कभी डकैती जैसी वारदातें लोगों को असुरक्षित करवा रही है। ऐसे माहौल में वह अपने आप को बिल्कुल भी सेफ महसूस नहीं कर पाते।

वहीं, जिले भर में नशे का कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है। जिसके लिए पुलिस भी लगातार अभियानें भी चला रही है। जिसमें उन्हें सफलता भी हाथ लगती है। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है।

2 आरोपी गिरफ्तार

दरअसल, पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को नशीली सिरफ के साथ गिरफ्तार किया है। जिन पर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि को इस दौरान कोरेक्स मिली है। जिसकी कीमत लगभग 21 लाख रुपए बताई जा रही है। पहले मामले में 1680 कोरेक्स की शीशी बरामद की गई है, तो वहीं दूसरे मामले में 3840 सीसी नशीली कफ सिरफ बरामद की गई है। जिसकी कीमत 6 लाख 91 हजार रुपए बताई जा रही है।

पूछताछ जारी

दोनों कार्रवाई पुलिस ने मुखिबर द्वारा सूचना प्राप्त होने के बाद की है। फिलहाल, आरोपियों के पास से गाड़ी भी बरामद हुई है, जिसकी कीमत लाखों में है। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews