घर के पास खेल रहा था 10 साल का बच्चा, अचानक लगी गोली, पड़ोसी पर हत्या आरोप

घर के पास खेल रहा था 10 साल का बच्चा, अचानक लगी गोली, पड़ोसी पर हत्या आरोप

बीना, डेस्क रिपोर्ट। बीना (Bina) के खुरई (Khurai) के शिवाजी वार्ड इलाके से एक बच्चे को गोली लगने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 10 साल का यह बच्चा अपने पड़ोसी के साथ खेल रहा था तभी यह घटना हो गई।

ये पूरी घटना खुरई के शिवाजी वार्ड में स्थित बड़े तालाब के फुट्टा घाट की है। 10 साल का राघव अपने 14 साल के पड़ोसी के साथ तालाब के किनारे पर ही खेल रहा था। गोली की आवाज सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तो राघव मृत पड़ा था। राघव के पिता का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय यश के साथ उनका बेटा खेल रहा था। गोली चलने की आवाज सुनकर जब मौके पर पहुंचे तो बेटा जमीन पर पड़ा था और पड़ोस में रहने वाले रोशन तिवारी के हाथ में 312 बोर की बंदूक थी। पिता कहना है कि रोशन ने ही उनके बेटे पर गोली चलाई है।

Must Read- स्टेज पर रोमांटिक हुए Priyanka Chopra और Nick Jonas, वायरल हुआ वीडियो

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राघव के शव को अस्पताल भेजा। लोगों का यह भी कहना है कि खेल खेल में बच्चों के हाथ से ही गोली चली और राघव को लग गई। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है और अभी पुलिस की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

हैरानी की बात ये है कि फिलहाल नगर पालिका चुनाव होने के चलते खुरई में आचार संहिता भी लगी हुई है। 27 तारीख को यहां मतदान होना है और मतदान की वजह से यहां सभी हथियार एक महीने पहले ही जमा कर दिए गए हैं। इसके बावजूद भी रोशन तिवारी के पास बंदूक कैसे थी इस बात की जांच की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews