Lok Sabha Election 2024: संविधान बदलने के राहुल के बयान पर सीएम मोहन यादव का हमला, गिनाया कांग्रेस की सरकारों ने कब और कितनी बार संविधान संशोधन किया

सीएम डॉ यादव बोले आजकल नेट का जमाना है गूगल करो सब पता चल जायेगा,  सबसे पहले संविधान में संशोधन 1950 में नेहरु ने किया, ये कांग्रेस का चरित्र है, गिनाते हुए मोहन यादव ने कहा कि नेहरु ने 17 बार संविधान संशोधन किया, लाल बहादुर शास्त्री 3 बार , इंदिर गांधी ने 29 बार,  राजीव गांधी ने 10 बार संशोधन किया इनकी जब तक सरकार रहीं तब तक इन लोगों ने लगभग 100 बार संविधान संशोधन किया इन लोगों को तो डूब मरना चाहिए जो हम पर आरोप लगा रहे हैं।
mohan yadav

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि यदि भाजपा की सरकार आई और मोदी प्रधामंत्री बने तो वे संविधान बदल देंगे, उन्होंने कल मध्य प्रदेश की चुनावी सभाओं में भी यही बात कही। अब राहुल गांधी के आरोपों का मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जवाब दिया है , मोहन यादव ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के नाम और उनके द्वारा किये गए संविधान संशोधन गिना दिए।

सीएम डॉ मोहन यादव ने राहुल गांधी की बताया झूठ की दुकान 

सीएम डॉ मोहन यादव आज सागर पहुंचे उन्होंने वहां एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की पप्पू कहकर संबोधित किया, उन्होंने कहा कि वे हमेशा झूठ बोलते है जैसे कोई झूठ को मशीन हो झूठ की दुकान हो, उनको खुद नहीं पता कि वो क्या बोल रहे हैं लेकिन जनता सब समझती है।

संविधान की किताब दिखाने पर राहुल पर कसा तंज 

मोहन यादव बोले कि कल राहुल गांधी ने संविधान की कॉपी दिखाई और आरोप लगाया कि भाजपा संविधान बदल देगी, तंज कसते हुए मोहन यादव ने कहा कि संविधान की झूठी नकली किताब, पॉकेट बुक टाइप लेकर आ गए उन्हें पता ही नहीं कि असली संविधान की किताब अलग है और ये अलग है। मोहन यादव बोले आजकल ये मीडिया पर चढ़ते हैं कि हमें नहीं दिखाते वो केवल मोदी को दिखाते हैं, अरे तुम दिखने लायक हो ही नहीं तो मीडिया क्यों दिखाए?

सीएम ने गिनाये कांग्रेस प्रधानमंत्रियों द्वारा किये संविधान संशोधन 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके बोलने का वजन तो हो, उसमें सच्चाई तो हो, आप जनता को मुर्ख समझते हो, झूठ पर झूठ बोल रहे हो, और मीडिया पर आरोप लगा रहे हो। सीएम डॉ यादव बोले आजकल नेट का जमाना है गूगल करो सब पता चल जायेगा,  सबसे पहले संविधान में संशोधन 1950 में नेहरु ने किया, ये कांग्रेस का चरित्र है, गिनाते हुए मोहन यादव ने कहा कि नेहरु ने 17 बार संविधान संशोधन किया, लाल बहादुर शास्त्री 3 बार , इंदिर गांधी ने 29 बार,  राजीव गांधी ने 10 बार संशोधन किया इनकी जब तक सरकार रहीं तब तक इन लोगों ने लगभग 100 बार संविधान संशोधन किया इन लोगों को तो डूब मरना चाहिए जो हम पर आरोप लगा रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews