पुलिस सब इंस्पेक्टर को 20000 रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया

पुलिस सब इंस्पेक्टर को 20000 रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Sagar Lokayukta News : सागर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने पन्ना में पदस्थ एक पुलिस सब इंस्पेक्टर को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, एसआई फरियादी से एक प्रकरण में धाराएँ बढ़ाने की एवज में रिश्वत की मांग का रहा था।

प्रकरण में धाराएं बढ़ाने मांगी बीस हजार की रिश्वत

एसपी रामेश्वर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक भज्जू परिहार निवासी ग्राम हरदुआ, चौकी हरदुआ थाना सिमरिया जिला पन्ना ने एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरिराम उपाध्याय द्वारा फरियादी के प्रकरण में धाराएँ बढ़ाने और आरोपी को गिरफ्तार करने की एवज में बीस हजार रुपये रिश्वत की बात कही थी।

लोकायुक्त सागर की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया

शिकायत की तस्दीक के बाद सागर लोकायुक्त की टीम ने आवेदक को समझाइश देकर हरदुआ चौकी प्रभारी एस आई हरिराम उपाध्याय के पास भेजा और जैसे ही आवेदक ने उसे रिश्वत की राशि बीस हजार रुपये दी, इशारा मिलते ही वहां पहले से तैयार लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews