Ladli Bahna Yojana : शत-प्रतिशत फार्म भरने में सांवेर सबसे आगे, पंचायत को मिलेगा इतने लाख का पुरस्कार

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

Ladli Bahna Yojana : मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के फॉर्म भरने की प्रक्रिया जोरों पर चल रही है। सभी शहरों और गांवों में शिविर का आयोजन कर फॉर्म भरे जा रहे हैं। अब तक करीब 50 लाख से ज्यादा लाडली बहना का आंकड़ा पार हो गया है। इतना ही नहीं पात्र महिलाओं के आवेदन फॉर्म भरने की तेजी से और अनोखे तरीके से करने के लिए मध्यप्रदेश का सांवेर विधानसभा सबसे आगे चल रहा है।

सांवेर सबसे पहले शत प्रतिशत महिलाओं के फॉर्म भरने वाला विधानसभा बना है। आपको बता दे, मंत्री तुलसी सिलावट की अनोखी पहल से ये कार्य सफल हुआ है। उन्होंने कहा था जो भी सांवेर विधानसभा में सबसे पहले शत प्रतिशत फॉर्म भरने पर संबंधित ग्राम पंचायत को 5 लाख रूपये तक का पुरस्कार दिए जाएंगे।

ऐसे में अब 5 लाख का पुरस्कार सांवेर विधानसभा की एक पंचायत को दिया जाएगा। खास बात ये है कि यह पुरस्कार संबंधित ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए मिलेंगे। इस राशि से विकास कार्य करवाए जा सकेंगे।

Ladli Bahna Yojana : जल्द भरवा ले फॉर्म

जैसा की आप सभी जानते हैं 25 मार्च से सभी शहरों और गांवों में लाड़ली बहन योजना के फॉर्म भरे जा रहे हैं जो 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे। इसके लिए सभी बहनों को आवेदन फॉर्म लाइव फोटो के साथ भरवाने होंगे।

अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरवाए है तो आप जल्द भरवा लीजिये। इसके लिए आपको जहां शिविर लगा है वहां आधार कार्ड, समग्र आईडी और बैंक खाता की जानकारी लेकर जाना होगा।

उसके बाद वो एक फॉर्म आपको देंगे वो भर कर वहां जमा करवाना पड़ेगा। ये फॉर्म उम्र 23 से 60 के बीच की शादीशुदा महिला भर सकती हैं। इतना ही नहीं जिसकी इनकम ढाई लाख रुपए से ज्यादा नहीं है और वो इनकम टैक्स नहीं भरता हो वहीं इस फॉर्म को भर सकता हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews