सिंगरौली में सड़क हादसा, बच्चों से भरी तेज रफ्तार स्कूल बस पलटी, चालक फरार

school bus

Singruali: सिंगरौली से एक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। सोमवार सुबह एक स्कूल बस पलट गई। बस में 10 से ज्यादा बच्चे सवार थे। यह हादसा तब हुआ जब स्कूल बस बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई।

यह घटना बरगवा थाने के रामपुरवा गांव की है। कयास लगाए जा रहे हैं की स्पीड नियंत्रण न रखने के चलते यह हादसा हुआ है। वहीं, ऐसा भी बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में यह घटना घटी है। घटना के दौरान बस में करीबन 10 से ज्यादा बच्चे सवार थे। हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई, देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।

चीख पुकार सुनने के बाद सभी ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों की बाहर निकलने में मदद की। गौरतलब है कि दुर्घटना में किसी भी बच्चे को ज्यादा चोटें नहीं आई है। चार बच्चों को मामूली चोट लगी है, वहीं बाकी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित है। बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

अभी तक ठोस कारण नहीं पता चल पाया है कि आखिर यह स्कूल बस कैसे पलटी। आपको बता दें, हादसे के तुरंत बाद बस चालक रमाशंकर फरार हो गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंच गए। अभिभावकों ने बस चालक की लापरवाही पर आक्रोश जताया है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews