School News: छात्रों को बड़ी राहत, भोपाल समेत इन जिलों में बदला स्कूलों का समय, अब इतने बजे से खुलेंगे, आदेश जारी

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश के बाद गुरुवार से स्कूल नए समय पर लगेंगे। यह निर्देश सीबीएसई, आईसीएसई और एमपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों पर लागू होगा।
school news

School Time Changed: मध्य प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, कोहरे और तापमान उतार चढ़ाव को देखते हुए राजधानी भोपाल के स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। अब जिले के सभी स्कूल सुबह 9:00 बजे के बाद ही खुलेंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।

भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार जिलेभर के स्कूल सुबह 9 बजे के पहले नहीं खोले जा सकेंगे।  कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश के बाद गुरुवार से स्कूल नए समय पर लगेंगे।यह निर्देश सीबीएसई, आईसीएसई और एमपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों के लिए रहेगा।  मंगलवार को भोपाल में कोल्ड वेव का असर दिखा। दिन का तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया।

छग में भी कई स्कूलों में समय बदला

सूरजपुर और सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर ने भी स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।इसके तहत सूरजपुर में पहली पाली के स्कूल सुबह 7 बजे की बजाय 9 बजे से शुरू होकर 12:30 बजे तक चलेंगे, जबकि दूसरी पाली 12:45 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित होगी। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्राइमरी-मिडिल स्कूल सुबह साढ़े 8 बजे से और एक पाली वाले स्कूल सुबह 10 बजे से लगाए जाएंगे।दो पाली में संचालित होने वाले हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक लगेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews