Bhopal News : एक भाई के दाह संस्कार में हुई दूसरे भाई की मौत, इतनी थी उम्र

bhopal news

Bhopal News : आए दिन लोगों को तरह-तरह की खबरें सुनने को मिलती है। लेकिन कुछ न्यूज़ ऐसी होती है तो दंग कर देती हैं। अभी हाल ही में भोपाल के अशोका गार्डन से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अपने ही छोटे भाई के दाह संस्कार में बड़े भाई की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौके पर ही मौत हो गई।

दरअसल, सेमरा के रहने वाले 65 वर्षीय व्यक्ति की अपने छोटे भाई के निधन के बाद अंतिम संस्कार के समय अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत हमीदिया अस्पताल लेकर जाना पड़ा लेकिन कुछ ही देर में उनकी भी मौत हो गई। जिसके बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। अब इस मौत के बाद ये जानकारी सामने आई है कि 45 वर्षीय किशनलाल की 7 फरवरी 2022 के दिन अशोका गार्डन थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।

ट्रेन से काटकर हुई छोटे भाई की मौत

जब इस पर पुलिस ने जांच की तो ये बात सामने आई कि उसकी छोला में ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। लेकिन तब लावारिश शव समझ कर उसकी पहचान होने से पहले ही पंचनामा बनाकर भदभदा विश्रामघाट पर उसे दफना दिया गया था। लेकिन बाद में जब परिवार वालों को पता चला की ट्रेन से कटने से मौत हुई है तो इस मामले को लेकर मजिस्ट्रेट तक बात की गई।

उसके बाद उन्होंने शव की जांच के निर्देश दिए तब शव को निकाल कर उसकी जांच करने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन इसी दौरान मृतक का 65 साल का भाई भैया लाल भी अंतिम संस्कार में पहुंचा। लेकिन उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसकी भी मौत हो गए। तब से ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है क्योंकि घर के दोनों ही बड़े लोगों की एक साथ मौत हो गई। अब इस घटना को लेकर सेमरा के हर घर में चर्चा हो रही है। क्योंकि 100 में से 5 प्रतिशत ही ऐसी ख़बरें सुनने को मिलती हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews