Facebook profile पर देसी कट्टे, रिवॉल्वर और कारतूस बेचने का विज्ञापन, पुलिस जांच में जुटी

Facebook profile पर देसी कट्टे, रिवॉल्वर और कारतूस बेचने का विज्ञापन, पुलिस जांच में जुटी

सीहोर, अनुराग शर्मा। आपने फेसबुक (Facebook) सहित अन्य सोशल मीडिया (Social media) प्लेटफॉर्म पर अनेकों उत्पादों के साथ साथ लोगों के हुनर का प्रचार की अनेकों पोस्ट देखी होंगी। लेकिन सीहोर में इन दिनों एक फेसबुक पोस्ट लोगों के बीच जमकर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल सीहोर में पार्वती लोधी के नाम के एक शख्स ने अपने फेसबुक पेज पर देसी कट्टे और माउजर के साथ रिवाल्वर और कारतूस बेचने का विज्ञापन दिया है।

ये भी पढ़ें- युवती के बाल पकड़ कर घसीटते हुए बाइक पर उठा कर ले गये युवक, वीडियो हुआ वायरल

इतना ही नहीं इस व्यक्ति ने अपना वाट्सएप कॉलिंग नंबर भी शेयर करते हुए हथियारों की डिलिवरी के लिए 1100 रूपए सर्विस चार्ज लेने की बात लिखी है। इस व्यक्ति के तार सीहोर से जुड़े होने की भी आशंका है। पार्वती लोधी की फ्रेंड लिस्ट में अधिकांश लोग सीहोर के निवासी हैं। हैरानी की बात यह है कि इस नंबर पर जब संपर्क कर हथियारों की सप्लाई के बारे में पूछा गया तो सामने वाले शख्स ने इंकार करने के बजाय खुद के व्यस्त होने का हवाला देते हुए बाद में बात करने की बात कही। अब पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। वहीं पुलिस आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”614402379″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews