काम न आई बेल, पंडित जी का बेटा हो गया फेल!

pradeep mishra

सीहोर, डेस्क रिपोर्ट। सीहोर जिले के कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा (Sehore Congress Leader) ने दावा किया है कि लोगों को परीक्षा में बिना पढ़ाई के पास कराने का दावा करने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा का बेटा आठवीं में फेल हो गया है। कांग्रेस नेता ने पंडित जी पर लोगों के भविष्य के साथ खेलने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े.. VIDEO: जनता से नरसिंहपुर कलेक्टर का आह्वान- जब भी कॉल- मैसेज करें तब बोले…

सोशल मीडिया में परीक्षा से जुड़ा हुआ एक दावा जमकर वायरल हुआ था। पिछले दिनों अचानक सुर्खियों में आए प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने दावा किया था कि यदि आपके बच्चे ने पढ़ाई नहीं की है और पास नहीं होने की संभावना है तो बेलपत्र के बीच वाली पत्ती पर शहद लगा दीजिए और इस पर बच्चे का हाथ लगाकर इस पत्ति को शिवलिंग पर चिपका दीजिए। इससे चमत्कारिक परिणाम आएंगे और बिना साल भर पढ़ाई करने वाला बच्चा भी जिस सब्जेक्ट के लिए काम करेगा उस विषय में से पास होने से कोई नहीं रोक सकता।

पंडित जी की वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) में जमकर वायरल हुआ और लाखों लोगों ने से शेयर भी किया। लेकिन अब कांग्रेस के नेता और सीहोर जिला कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज शर्मा ने दावा किया है कि पंडित जी का बेटा खुद आठवीं में फेल हो गया है। उन्होंने पंडित जी पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा है कि क्या पंडित जी ने बेल पत्र पर शहद अच्छे से नहीं लगवाया था या आधा अनुष्ठान किया था। पंडित प्रदीप मिश्रा पिछले दिनों तक सुर्खियों में आए थे जब उनकी सीहोर में चल रही कथा भारी भीड़ के चलते रद्द कर दी गई थी और उसके बाद प्रदीप मिश्रा को मनाने में पूरी सरकार जुट गई थी। लोगों से द कश्मीर फाइल्स देखने की बात करने वाले और हिंदू राष्ट्र के लिए जमकर बयानबाजी करने वाले प्रदीप मिश्रा इन दिनों देशभर में काफी लोकप्रिय हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews