VIDEO: जनता से नरसिंहपुर कलेक्टर का आह्वान- जब भी कॉल- मैसेज करें तब बोले…

VIDEO: जनता से नरसिंहपुर कलेक्टर का आह्वान- जब भी कॉल- मैसेज करें तब बोले…

नरसिंहपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के कलेक्टर रोहित सिंह ने आम जनता से आह्वान किया है कि वे सामान्य शिष्टाचार में ‘जय नरसिंह की’ शब्द का प्रयोग करें। नरसिंहपुर कलेक्टर का गौरव दिवस मनाए जाने के उपलक्ष में हुए कार्यक्रम में आम जनता को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़े.. लाखों कर्मचारियों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज, फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता! 5 महीने का एरियर भी मिलेगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के हर शहर का गौरव दिवस मनाने की घोषणा की है। इसी तारतम्य में नरसिंहपुर का गौरव दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर तीन दिन का नरसिंह महोत्सव भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री कमल पटेल भी पहुंचे थे।इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नरसिंहपुर कलेक्टर रोहित सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि वे सामान्य शिष्टाचार में ‘जय नरसिंह की’ शब्द का प्रयोग करें।

यह भी पढ़े.. 5 जून को MP से होकर जाएगी ये स्पेशल ट्रेन, 23 मई तक अमरकंटक एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनें रद्द, इसमें कोच बढ़े

उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि यदि वे गले मिलते हैं तब ‘जय नरसिंह की’ का उच्चारण करें। फोन करते हैं तब ‘जय नरसिंह की’ का संबोधन करें और मैसेज का भी ‘जय नरसिंह की’ से ही जवाब दें। किसी से हाथ मिलाए तो बोले ‘जय नरसिंह की’। कलेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें भी लोगों से ‘जय नरसिंह की’ बोलने का आह्वान करते हुए नजर आ रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”709998144″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews