
सीहोर,अनुराग शर्मा। मध्यप्रदेश के सीहोर (Sehore) जिले में सवा करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित रेलवे स्टेशन भवन का लोकार्पण करने पहुँची सांसद प्रज्ञा ठाकुर (MP Pragya Thakur) ने आज जमकर राहुल गांधी (rahul gandhi) और कांग्रेस (congress) पर बरसी, आगे उन्होंने कहा कि देश के एक पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) और दूसरे pm पद के उम्मीदवार राहुल गांधी की विदेश यात्रा में अंतर है एक तरफ देश के pm नरेन्द्र मोदी 18 – 18 घंटे काम करके देश को विश्व गुरु बनाने का काम कर रहे है वही दूसरी ओर pm पद के उम्मीदवार राहुल गांधी नेपाल में पब के अंदर दारू का गिलास हाथ मे थामकर चीन की महिला जासूस से मिलते नजर आ रहे है इस कारण से राहुल गांधी की विदेश यात्रा देश के लिए संकट है।
[dgv_vimeo_video id=”706130362″]
आगे उन्होंने हनुमान चालीसा विवाद पर कहा कि सभी को आराधना करने की स्वतंत्रता है पर आराधना चिल्ला चिल्ला कर नहीं होती है हनुमान चालीसा का पाठ इसी क्रिया की प्रतिक्रिया है और राजस्थान सरकार ने प्रचीन मंदिर तोड़ दिए दम हो तो मजार को हाथ लगाकर बताए औकात समझ आ जायेगी कांग्रेस का डीएनए ही खराब है।
[dgv_vimeo_video id=”706130134″]
