
Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में मंगलवार को एक महिला अपने घायल पति को पीठ पर लादकर एसपी कार्यालय पहुंची और पुलिस को बताया कि उसके पति के साथ बदमाशोें ने मारपीट की और पैसे छीन लिए हैं और पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद पुलिस अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए है।
मारपीट कर पैसे छीने
यह पूरा मामला शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हर्री का है। यहां 42 वर्षीय गेंदलाल यादव साथ गांव के ही लोगों विपिन यादव, कमली यादव और दिनेश यादव ने जमीन विवाद के चलते मारपीट है, जिससे गेंदलाल घायल हो गया।इतना ही नहीं आरोपियों ने गेंदलाल के पास रखे पैसे भी छीन लिए। परिजनों ने गेंदलाल को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया।
पुलिस ने बढ़ाई धाराएं
इसके बाद सोहागपुर पुलिस ने आरोपित विपिन यादव,कमली यादव एवं दिनेश यादव पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया, लेकिन गेंदलाल की पत्नी इस बात से संतुष्ट नही हुई, और इसकी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय आई थी। घायल गेंदलाल की पत्नी रानी यादव मंगलवार को पति को अपने कंधों में लादकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। रानी यादव ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए कहा कि मामूली धाराओं में सोहागपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। मारपीट की घटना में उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद एएसपी मुकेश वैश्य ने सोाहागपुर टीआइ को इस मामले में और धाराएं बढ़ाने के लिए कहा है।
[dgv_vimeo_video id=”799010122″]
[dgv_vimeo_video id=”799010317″]
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

