शहडोल में रेल हादसा, पोंडा नाला के पास मालगाड़ी हुई बेपटरी, कई ट्रेनें प्रभावित

इस हादसे के बाद अप लाइन सहित थर्ड लाइन प्रभावित हो गई। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
shahdol train derailed

Shahdol News : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ पोंडा नाला के पास गिट्टी से भरी मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए है। इस हादसे के बाद अप लाइन सहित थर्ड लाइन प्रभावित हो गई। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि यह घटना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के शहडोल ट्रैक पोंड नाला के पास की है। जहाँ गिट्टी से लोड मालगाड़ी के 2 डिब्बे बेपटरी हो गए। जिससे पटरी के आसपास चारों तरफ गिट्टी फैल गई। वहीं अप लाइन सहित तीसरी लाइन पूरी तरह प्रभावित हो गई। बिलासपुर कटनी की ओर जाने वाली सभी ट्रेन प्रभावित हुई। साथ ही बिलासपुर से चलकर इंदौर जाने वाली नर्मदा एक्सप्रेस को बुढ़ार स्टेशन पर रोक दिया गया। 4 घंटे से खड़ी ट्रेन के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर बचाव दल मौके पर पहुंच कर ट्रैक को क्लियर करने का काम जारी है। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

रेस्क्यू अभियान जारी

शहडोल रेलवे अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिट्टी लोड मालगाड़ी के डिब्बे स्टेशन के पास बेपटरी हो गए है। जिसके कारण कुछ ट्रेन प्रभावित हुई है। वहीं राहत कार्य जारी है, जल्द लाइन बहाल हो जाएगी। इस घटना के पीछे की वजह क्या है इस पर कुछ कहने से उन्होंने इनकार कर दिया।
शहडोल से राहुल राणा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews