शाजापुर में सड़क हादसा, बस पलटने से 5 यात्री घायल, ड्राइवर-कंडक्टर फरार

shajapur

Shajapur Bus Accident: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में बुधवार सुबह एक यात्री बस तेज रफ्तार के कारण पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। नेशनल हाईवे पर बंजारी गांव के पास NH – 52 पर दतिया से इंदौर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सवार पांच यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर मक्सी पुलिस और रोजवास टोल प्लाजा की एंबुलेंस पहुंची। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पांच घायल यात्री में से दो यात्री को शाजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, तीन यात्री को मक्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें, हादसा होते ही बस ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए।

किस कारण हुआ हादसा

मक्सी पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया की बस का एक्सल टूट जाने की वजह से यह हादसा हुआ। गौरतलब है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मक्सी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews