पटवारी भर्ती में धांधली से गुस्‍साए छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर किया जमकर विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

sheopur news

Sheopur News : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ छात्रों द्वारा कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैकड़ों अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय के बाहर पहुंचे। जहां अभ्यर्थियों ने पटवारी परीक्षा और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में धांधली का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांग बताई गई।

क्या है पूरा मामला

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पटवारी और पुलिस की भर्ती में जमकर धांधली हुई है। जिसे जिम्मेदारों ने भी स्वीकार किया है। इसके बाद भी अधिकारी पटवारियों की काउंसलिंग करवा रहे हैं। जिसका वह जमकर विरोध करते हैं। छात्रों ने मांग की है कि पटवारी व पुलिस की भर्ती परीक्षा फिर से कराई जाए।

छात्रों ने कहा कि पटवारी परीक्षाओं की नियुक्ति तत्काल रोकने, जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने, पटवारी परीक्षा में नए सिरे से एसआईटी गठित करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। छात्रों का आरोप है कि सरकार द्वारा नियुक्तियों की घोषणा तो कर दी गई है, लेकिन जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। छात्रों ने सरकार से मांग की कि वे इस मामले में छात्रों के साथ न्याय करें और पटवारी परीक्षा में हुए घोटाले को लोगों के सामने लाए। उन्होंने होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताकर इस परीक्षा को फिर से कराए जाने की मांग की है। इस दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम श्योपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews