कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, बोले- ‘संविधान को जला डालूंगा’

कांग्रेस विधायक

श्योपुर, डेस्क रिपोर्ट। अक्सर विवादों को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के श्योपुर से विधायक बाबूलाल जंडेल (Babulal jandel) ने एक बार फिर अति विवादास्पद बयान दिया है। उनका कहना है कि वह संविधान की किताब जलाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आंखों में फेंक देंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समर्थकों को दलाल की संज्ञा भी दे डाली।

चश्मा स्कैंडल को लेकर सीएम शिवराज का कमलनाथ पर पलटवार, कहा-कांग्रेस की दृष्टि में है दोष

कलेक्टर कार्यालय में बारिश की फसलों से नुकसान के लिए कलेक्टर से मिलने पहुंचे श्योपुर विधायक बाबूलाल जंडेल ने बीजेपी नेता महावीर सिसोदिया को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का चेला बताते हुए यह तक कह दिया कि वे मुआवजे की राशि में घपला करके बांट देते हैं। जंडेल ने कहा कि मैं किसानों की परेशानी अधिकारियों के पास लाया हूं। 3000 से ज्यादा किसानों के आवेदन विधानसभा में ले जाऊंगा और अगर कार्यवाही नहीं हुई तो कानून की किताब सीएम के सीने पर जलाकर आंखों में फेंक दूंगा। जंडेल ने विधानसभा में संविधान की किताब जलाने की बात कही। जंडेल ने यह भी कहा कि नरेंद्र सिंह तोमर जब आते हैं तो उनको क्षेत्र के दलाल घेर लेते हैं। अगर वह मुझसे आकर बात करेंगे तो मैं सब दलालों की पोल खोल दूंगा।

दरअसल विवादों और जंडेल का पुराना नाता है। 2021 में विधानसभा में अपने कपड़े फाड़ने को लेकर जंडेल चर्चा में रहे थे। उस समय उन्होंने शिवराज सरकार पर अर्थव्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया था। इसी साल 21 अगस्त को उन्होंने एक बार फिर आदिवासियों को लेकर विवादित बयान दिया था और कहा था कि सरकार उनको मुआवजा देगी तो वे उसकी दारु पी जाएंगे। बीजेपी ने जंडेल के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा है कि कांग्रेस जहां लोकतंत्र की हिमायती बनती है और कहती है कि देश की आजादी और संविधान बनाने में उसी का योगदान है, उसके नेता इस तरह का बयान देकर संविधान और देश दोनों का अपमान कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”637113340″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews