Shivpuri News: शिवपुरी कलेक्ट्रेट परिसर में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

Shivpuri News: शिवपुरी कलेक्ट्रेट परिसर में आज भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि यह शॉर्ट सर्किट के कारण हो सकता है।
Shivpuri News: शिवपुरी कलेक्ट्रेट परिसर में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

Shivpuri News: शिवपुरी कलेक्ट्रेट परिसर में आज सुबह 5 बजे एक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने कलेक्ट्रेट की पुरानी बिल्डिंग, नजूल शाखा, को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को तुरंत बुलाया गया और उन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

[dgv_vimeo_video id=”947647999″]

आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि यह शॉर्ट सर्किट के कारण हो सकता है। आग की लपटों ने नजूल शाखा के कुछ हिस्सों को जला दिया, हालांकि वहां के महत्वपूर्ण दस्तावेज़ सुरक्षित रहे क्योंकि वे सभी ऑनलाइन संरक्षित थे। प्राथमिक जांच के अनुसार, आग की इस घटना की सूचना सबसे पहले वहां मौजूद सैनिकों ने दी, जिन्होंने तुरंत फायरबिग्रेड को सूचित किया।

[dgv_vimeo_video id=”947649212″]

नहीं हुआ कोई बड़ा नुकसान:

घटना के बारे में जानकारी देते हुए कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि आग लगने का वास्तविक कारण का पता अभी नहीं चला है। आग की खबर सुबह 5 बजे मिली थी। जिसपर फायरबिग्रेड की मदद से काबू पा लिया गया। हालांकि इसमें कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। दमकल विभाग के तेज़ी से कार्रवाई के चलते आग को जल्दी ही बुझा लिया गया, जिससे बड़े नुकसान से बचा जा सका।

दरअसल इस घटना ने एक बार फिर से सरकारी भवनों में अग्नि सुरक्षा उपायों की महत्वपूर्णता को उजागर किया है। हालांकि आग से प्रभावित हिस्से की मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य तो हो जाएगा लेकिन ऐसी घटनाओं पर काबू पाना बेहद जरूरी है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews