चंद दिनों में बिखरा परिवार, दो बेटों की मौत के बाद माता पिता ने भी दम तोड़ा

चंद दिनों में बिखरा परिवार, दो बेटों की मौत के बाद माता पिता ने भी दम तोड़ा

शिवपुरी, शिवम पांडेय। शिवपुरी में 69 साल का दांपत्य जीवन बिताने वाले दंपत्ति की दो दिन के अंदर मौत हो गई है। रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में भजन गायक प्रेमचंद जैन की कोरोना संक्रमित होने के चलते जिला अस्पताल शिवपुरी में मौत हो गई। पति की मौत का सदमा पत्नी चंदन देवी जैन को बर्दाश्त नहीं हुआ और चौबीस घंटे बाद ही सोमवार को उनका ऑक्सीजन स्तर 42 पर आ गया और उन्होने भी प्राण त्याग दिए। बता दें कि दो बेटों के जाने से माता-पिता सदमे मे थे।

शिवपुरी: रात 8:30 बजे भर्ती पिता से मिली बेटी, मेडिकल कॉलेज ने थमाया रात 8:05 का डेथ सर्टिफिकेट

इस परिवार पर पहला वज्रपात दस दिन पहले हुआ जब सबड़े बेटे नरेंद्र जैन (64) की ग्वालियर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। चार दिन पहले ही इंजीनियर बेटे अजय प्रधान (51) की कोरोना की चपेट में आन से मेडिकल कॉलेज शिवपुरी की चौखट पर मौत हो गई। अजय झांसी भर्ती थे, वहां हालात ठीक नहीं होने से उनको शिवपुरी लाया गया था। परिवार पर आई इस आपदा से बुजुर्ग माता पिता गहरे सदमे में थे। प्रेमचंद जैन (86 वर्ष) भी कोरोना संक्रमित थे और इलाज के दौरान उनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। पति की मौत से टूटी चंदन देवी जैन (81 वर्ष) की भी 24 घंटे के भीतर मौत हो गई। इस तरह कुछ ही दिनों में एक परिवार पूरी तरह टूट गया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews