वन रक्षक 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई

वन रक्षक 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई

Shivpuri -Forest Guard Arrested Taking Bribe :  शिवपुरी के बदरवास ब्लॉक मे सोमवार को उस वक़्त हड़कंप मच गया जब वन आरक्षक गिर्राज धाकड़ को 20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा। लोकायुक्त पुलिस की इस कार्रवाई से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि वन आरक्षक गिर्राज ने शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी थी जिसकी पहली किश्त देने आवेदक लोकायुक्त की टीम के साथ पहुंचा था। संभागीय लोकायुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। वन कर्मी गिर्राज धाकड़ को ग्राम ऐनवारा के पास युवराज होटल पर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

लीज रिन्यूअल के नाम से मांगी रिश्वत 

लोकायुक्त के अनुसार रिश्वत लेते पकड़े गए  वन कर्मी गिर्राज धाकड़ ने मुनेश धाकड़ से लीज रिन्यूअल के नाम से 40 हजार रुपए की मांग की गई थी। 20 हजार रुपए में देने की बात मुनेश ने की थी। ऑडियो टेप सहित मुनेश ने रिश्वत की मांग की शिकायत 31 जनवरी को लोकायुक्त ग्वालियर में कराई थी। सोमवार को वन कर्मी गिर्राज धाकड़ को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

शिवपुरी से शिवम पांडे की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews