Shivpuri News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा

Shivpuri News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा

शिवपुरी , शिवम पांडेय। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) में पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी है। कोलारस थाना पुलिस ने एक मवेशियों (Cattle) से भरे एक ट्रक को धरदबोचा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार पुलिस को सुबह सूचना मिली कि शिवपुरी से गुना की ओर एक ट्रक जा रहा है। जिसमें मवेशी भरे हुए हैं। जिन्हे काटने के लिए ले जाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें…..Mp News : हाई कोर्ट ने लॉन्च किया अपना मोबाइल एप्लीकेशन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूरनखेड़ी टोल (Purankheri Toll) के पास चैकिंग लगाई। इसी दौरान वहां से ट्रक निकला। जिसके बाद जब पुलिस ने ट्रक को चैक किया तो उसमें चार दर्जन से अधिक मवेशी क्रूरता पूर्वक भरे हुए पाए गए। जिसके बाद पुलिस द्वारा ट्रक चालक (Truck Driver) से मवेशियों के संबंध में जानकारी चाही तो वह नहीं बता पाए जिसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ उक्त कार्रवाई कर केस दर्ज किया।

यह भी पढ़ें…..MP News: कलेक्टर के निर्देशानुसार CEO की कार्रवाई, पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से निलंबित

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews