Shivpuri News : 40 दिन से गायब किशोरी अहमदाबाद में मिली, आरोपी गिरफ्तार

INDORE POLICE

Indore police arrested a chain snatcher.

Shivpuri News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की खनियाधाना तहसील से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ 40 दिन से लापता 17 साल की किशोरी को पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से बरामद कर ले आई है। साथ ही पुलिस ने युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। अहमदाबाद में किशोरी, युवक के संग सिलाई कड़ाई का काम करने लगी थी।

यह है पूरा मामला

खनियांधाना थाना प्रभारी धनेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि 12 अप्रैल को 17 साल की नाबालिग गायब हो गई थी। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने संदेही सतेंद्र कुशवाह निवासी कुशवाह मोहल्ला खनियाधाना के खिलाफ केस दर्ज कराया। साइबर सेल की मदद से पता चला कि दोनों अहमदाबाद में रह रहे हैं।

पुलिस टीम अहमदाबाद रवाना हुई और किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी सतेंद्र कुशवाह को भी गिरफ्तार कर खनियाधाना ले आई। भागकर अहमदाबाद पहुंचने पर दोनों सिलाई कड़ाई का काम करने लगे थे। किशोरी पहले से सिलाई कड़ाई का काम जानती थी। पुलिस ने सतेंद्र के खिलाफ पाक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है।
शिवपुरी से शिवम पांडेय की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”828551303″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews