“मध्यप्रदेश की रचनाशीलता का महोत्सव” में छाया श्रुति कुशवाहा का जादू, सभागार में लग गई कविताओं की झड़ियां

“मध्यप्रदेश की रचनाशीलता का महोत्सव” में छाया श्रुति कुशवाहा का जादू, सभागार में लग गई कविताओं की झड़ियां

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारत भवन में 15 से 21 जुलाई तक “मध्यप्रदेश की रचनाशीलता का महोत्सव” मनाया जा रहा है। इसमें अलग अलग दिनों में कला, संस्कृति और साहित्य विषयक आयोजन हो रही हैं। इसी कड़ी में 17 जुलाई रविवार शाम “युवा- सर्जना का ह्रदयप्रेश” अंतर्गत आयोजित कविता पाठ में मध्यप्रदेश (Madhya pradesh) के कवियों का कविता पाठ हुआ। इनमें श्रुति कुशवाहा, चित्रा सिंह, राजीव सक्सेना, भास्कर लक्षकार, सांतन्वना श्रीकांत, नेहल शाह और ऋतु पल्लवी ने शिरकत की। बारिश की इस शाम भारत भवन के अंतरंग सभागार में कविताओं की भी झड़ियां लगी।
[dgv_vimeo_video id=”730917272″]

यह भी पढ़े… MP: बुधवार से चलेगी हमसफर एक्सप्रेस, इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, 4 ट्रेनें निरस्त, देखें शेड्यूल

यहां कवियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित अपनी कविताएं पढ़ी। सभागार में वरिष्ठ साहित्यकार विजय बहादुर सिंह सहित कई लब्ध प्रतिष्ठित हस्तियां और सुधी श्रोतागण मौजूद थे। भोपाल की ख्यात कवि श्रुति कुशवाहा द्वारा प्रस्तुत कविताओं को विशेष रूप से सराहा गया। उनकी कविताएं ‘एक दिन’ ‘हैरत’ ‘आलू’ ‘झुमका गिरा रे’ और ‘चाँद के पैर’ की अनूठी कल्पनाशीलता को श्रोताओं ने खूब सराहा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews