सिंगरौली में एनसीएल के अधिकारियों के आवास और ठिकानों पर सीबीआई का छापा

जयंत स्थित सप्लायर रवि सिंह के यहां भी सीबीआई की छापे की खबर सामने आई है। फिलहाल इन तीनों जगह पर सीबीआई की टीम के अधिकारी छानबीन में जुटे हैं।
सिंगरौली में एनसीएल के अधिकारियों के आवास और ठिकानों पर सीबीआई का छापा

CBI Raid In NCL Singrauli: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (CBI) जबलपुर टीम ने आज रविवार सुबह कोल इंडिया की अनुशांगिक कंपनी एनसीएल के अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। सूत्रों की माने तो एनसीएल सीएमडी के यहां से कुछ जानकारियां भेजे जाने की बात के सामने आने के बाद सीबीआई की टीम सिंगरौली पहुंची है।

इन अधिकारियों के ठिकानों पर सीबीआई का छापा

मिली जानकारी अनुसार, आज रविवार सुबह से जबलपुर सीबीआई की टीम द्वारा एनसीएल के अधिकारियों समेत ठेकेदार के यहां छापेमार कार्यवाही की जा रही है। खबर है कि सीबीआई टीम ने एनसीएल सीएमडी बी साईराम के पीए सूबेदार ओझा के आवास एवं ऑफिस समेत सुरक्षा विभाग में पदस्थ बी के सिंह यहां छापा मारा है।

हो सकता है बड़ा खुलासा

इसके अलावा जयंत स्थित सप्लायर रवि सिंह के यहां भी सीबीआई की छापे की खबर सामने आई है। फिलहाल इन तीनों जगह पर सीबीआई की टीम के अधिकारी छानबीन में जुटे हैं। संभावना है कि शाम तक टीम कोई बड़ा खुलासा कर सकती है। अचानक रविवार सुबह यू सीबीआई की टीम के पहुंचने से सिंगरौली में फिर हलचल बढ़ गई है।

                      सिंगरौली से राघवेंद्र सिंह की रिपोर्ट

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews