Singrauli News : 1 जुलाई से लगी है रोक, फिर भी अवैध रेत का खनन व परिवहन जारी, जिम्मेदार नहीं कर रहे कार्रवाई

कोतवाली में पदस्थ कुछ पुलिसकर्मी रेत के अवैध कारोबार के बड़े खिलाड़ी बन गये हैं जिनके संरक्षण में यह कारोबार खूब फल फूल रहा है। 
singrauli news

Singrauli News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रेत की खदानों में अवैध खनन नहीं रूका है। इससे प्रशासनिक निर्देशों पर भी सवाल उठ रहे हैं। निर्देशों के मुताबिक 1 जुलाई से जिले की सभी रेत खदानों से रेत निकालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन इसके बावजूद रोजाना कोतवाली थाना बैढ़न क्षेत्र में रेत निकालने का काम चल रहा है। सूत्रों की माने तो पुलिस की मिलीभगत से रेत के अवैध कारोबारी सक्रिय हैं और बेखौफ अवैध रेत का खनन व परिवहन जारी है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, बारिश की वजह से रेत का खनन तो बंद है परन्तु रेत के अवैध कारोबारी मानने को तैयार नहीं। अवैध कारोबारियों को संरक्षण दे रही कोतवाली पुलिस बेखौफ अवैध रेत का कारोबार करवा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली बैढऩ थाना प्रभारी सुधेश तिवारी के समय से रेत की चोरी का सिलसिला जारी था और उनके निलंबन के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा था कि रेत के अवैध कारोबार पर अंकुश लग जायेगा लेकिन यह कारोबार इन दिनों काफी जोर पकड़ लिया है।

चर्चाएं है कि जिम्मेदार पुलिस अधिकारी भी अंजान बन बैठे हैं। पुलिस अधिकारियों की चुप्पी से अब अवैध रेत कारोबारियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए की कोतवाली के सामने से ट्रैक्टर ट्राली में अवैध रेत लेकर फर्राटे मारते हैं। पुलिस भी इन रेत कारोबारियों पर शिकंजा नही कस रही है। आरोप लग रहे हैं कि कोतवाली में पदस्थ कुछ पुलिसकर्मी रेत के अवैध कारोबार के बड़े खिलाड़ी बन गये हैं जिनके संरक्षण में यह कारोबार खूब फल फूल रहा है।

सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”980012108″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews