Solar plant: सोलर लैब स्थापित होने से 1500 किसानों को हो रहा बिजली का लाभ, पढ़े खबर

Solar plant: सोलर लैब स्थापित होने से 1500 किसानों को हो रहा बिजली का लाभ, पढ़े खबर

Solar plant: खरगापुर तहसील के 16 एकड़ क्षेत्र में खरे एनर्जी के सोलर प्रोजेक्ट ने सोलर लैब स्थापित करके सरकार को बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। जानकारी के अनुसार इस सोलर प्लांट से रोजाना 3,000 से अधिक यूनिट बिजली उत्पन्न की जा रही है, और इससे क्षेत्र के 1500 किसानों को बड़ा लाभ हो रहा है। खरे एनर्जी प्लांट के डायरेक्टर, नवीन खरे, और मनीष खरे का कहना है, कि इस समय एक मेगावॉट का प्लांट सफलतापूर्वक चल रहा है और 4,000 सोलर प्लेट लगा दी गई हैं।

मेगावॉट का प्लांट चल रहा है:

इस प्रोजेक्ट में अब तक 4,000 सोलर प्लेट्स लग चुकी हैं, जबकि और 2,000 सोलर प्लेट्स लगाना बाकी है। खरे एनर्जी के डायरेक्टर्स ने बताया कि सोलर प्लांट से रोजाना 3,000 से अधिक यूनिट बिजली बन रही है जो किसानों को सुबह-शाम प्रदान की जाती है। इस परियोजना के लिए कुल 6 करोड़ का लोन प्राप्त हुआ है, जो बिना किसी गारंटी के मिला है।

किसानों को हो रहा लाभ:

वहीं इसको लेकर खरगापुर के किसानों ने बताया कि अब उन्हें जहां बानसुजारा बांध से पानी मिल रहा है, वहीं सोलर प्लांट से पर्याप्त बिजली भी मिल रही है। इससे किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक खेती भी कर रहे हैं।

सुरक्षित बिजली उपलब्धि के लिए प्रयासरत परियोजना:

खरगापुर में स्थापित खरे एनर्जी के सोलर प्रोजेक्ट ने सुरक्षित बिजली उपलब्धि के लिए प्रयासरत है और यह क्षेत्र के किसानों को आधुनिक तकनीकी साधनों के साथ जोड़कर उन्हें समृद्धि में मदद कर रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews