ग्रामीण सेवा करेंगे मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के जरिए MBBS करने वाले स्टूडेंट्स, 2 वर्षों के लिए होगी पदस्थापना

Mukhyamantri Medhavi Vidhyarthi Yojana

Mukhyamantri Medhavi Vidhyarthi Yojana: मध्यप्रदेश में अब सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों को अब ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल में सेवा देना अनिवार्य होगा। ग्रामीण सेवा बंध पत्र के अंतर्गत ये नियम जारी किया गया है।

2017 की योजना

इस योजना का संचालन साल 2017 में शुरू किया गया था। जिन्होंने पहले वर्ष में प्रवेश लिया था उनका कोर्स पूरा हो चुका है। इन विद्यार्थियों का एमबीबीएस का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा एक सूची जारी की जाएगी जिसमें चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित की गई जगह पर दो वर्ष के लिए सेवा प्रदान करनी होगी। इसके लिए उन्हें सरकार द्वारा मानदेय का भुगतान भी किया जाएगा।

ग्रामीणों को मिलेगा डॉक्टर

ग्रामीण सेवा बंध पत्र के अंतर्गत विद्यार्थी परीक्षा पूरी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में उनके पदस्थापना करने से एक बड़ा फायदा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिलने वाला है। गांव और कस्बों में अक्सर ही डॉक्टर की कमी होने की जानकारी सामने आती है। लेकिन इस तरह से डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा सकेगा।

इन्हें मिलता है लाभ

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की बात करें तो इसका लाभ एमपी बोर्ड में 75 प्रतिशत और सीबीएसई में 85% अंक को लाने वाले विद्यार्थियों को दिया जाता है। इस योजना के लिए अप्लाई करने वाले विद्यार्थियों के पेरेंट्स की आय 6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए, तभी इस योजना का लाभ मिलता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews