सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी घोषणा, सुरेश कैत होंगे MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, 7 अन्य राज्यों में भी नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा यह फैसला शनिवार को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने लिया है। अब देश के 8 हाई कोर्ट को नए चीफ जस्टिस मिल चुके हैं।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी घोषणा, सुरेश कैत होंगे MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, 7 अन्य राज्यों में भी नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति

Supreme Court Appoint Chief Justices of 8 High Courts : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को आज नया चीफ जस्टिस मिल चुका है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने सुरेश कुमार कैत को MP हाई कोर्ट का नया चीफ जस्टिस नियुक्त कर दिया है, जो पहले दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश थे। इसके अलावा, चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 7 अन्य राज्यों के जजों के नामों पर भी मुहर लगा दी है। जिसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल, मेघालय, मद्रास, जम्मू कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट शामिल है। बता दें कि यह फैसला शनिवार को लिया गया है। अब देश के 8 हाई कोर्ट को नए चीफ जस्टिस मिल चुके हैं।

नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यायमूर्ति मनमोहन को दिल्ली हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त कर दिया गया है। दिल्ली हाई कोर्ट के जज राजीव शकधर को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट के जज नितिन मधुकर जामदार को केरल हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है, जबकि सुरेश कुमार कैत को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है, जो पहले दिल्ली हाई कोर्ट के जज थे।

वहीं, बॉम्बे हाई कोर्ट के जज श्रीराम कल्पपति राजेंद्रन को मद्रास हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। इंद्र प्रसन्ना मुखर्जी को मेघालय हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है, जो पहले कलकत्ता हाई कोर्ट के जज थे। इसके अलावा, जम्मू कश्मीर एंड लद्दाख हाई कोर्ट की जज ताशी रबस्तान को जम्मू कश्मीर एंड लद्दाख हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के जज एम. एस. रामचंद्र राव को झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में ट्रांसफर किया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews